पाकुड़, सितम्बर 28 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। नगर थाना के सामने शनिवार को वाहन जांच अभियान चलाया गया। वाहन जांच अभियान डीटीओ मिथलेश कुमार चौधरी के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान बिना हेलमेट, बिना कागजात, डबल लोडिंग वाहनों को रोका गया। रोके गए दर्जनों वाहनों का कागजात की जांच की गयी। जांच टीम ने बिना कागज, डाइविंग लाइसेंस व हेलमेट के 41 वाहन जब्त कर जुर्माना वसूला गया। इन सभी वाहनों का 47 हजार 600 रुपया का जुर्माना किया गया। जुर्माना वसूलते हुए लोगों को चेतवनी दिया कि बिना कागजात का कोई भी व्यक्ति वाहन नहीं चलाएंगे। वाहन जांच करते देख लोगों में हड़कम्प मच गया। लोग मुख्य सड़क छोड़ गली-मुहल्ले के सड़कों से होकर आवागमन करते देखा गया। इधर पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र में दुर्गा पूजा को देखते हुए सड़क सुरक्षा के नियमों का शत प्रतिशत पालन करवाने हेतु प्रख...