कानपुर, दिसम्बर 22 -- सरसौल। कानपुर प्रयागराज हाईवे पर रविवार देर रात को सड़क सुरक्षा अभियान के तहत एसडीएम नर्वल व एसीपी चकेरी ने हाईवे पर वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान 38 वाहनों का चालान किया। साथ ही तीन वाहन सीज किए गए। टीम ने करीब चार लाख का जुर्माना लगाया। एसडीएम नर्वल विवेक मिश्रा ने बताया रविवार रात हाईवे पर ओवरस्पीड वाहनों व शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। ब्रेथ एनालाइजर से चालकों का परीक्षण कराया गया। ब्लैक स्पाट का चिन्हीकरण कर कार्रवाई की गई। एसीपी चकेरी अभिषेक पांडेय व एआरटीओ मानवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस व परिवहन विभाग की टीमें साथ में रहीं। अभियान में करीब 38 वाहनों का चालान कर तीन वाहन सीज किए गए और लगभग चार लाख रुपये जुर्माना लगाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...