चंदौली, फरवरी 24 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के औद्योगिक नगर में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त अभियान चलाया है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) डॉ. सर्वेश गौतम ने बताया कि जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के निर्देश पर यह संयुक्त अभियान संचालित किया जा रहा है। इसमें खनन विभाग, परिवहन विभाग और सेल टैक्स विभाग की संयुक्त टीमों ने विभिन्न प्रमुख मार्गों पर सघन चेकिंग की। एआरटीओ ने बताया कि ओवरलोडिंग से सड़कों को भारी नुकसान होता है और दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ जाती है, जिसके मद्देनजर प्रशासन ने 'जीरो टॉलरेंस' नीति अपनाई है। बीते एक माह के दौरान चलाए गए इस अभियान में कुल 51 ओवरलोड वाहनों को सीज किया गया है। सीज किए गए वाहनों में अधिकतर गिट्टी, बालू और अन्य खनिज पदार्थ लदे ट्रक शामिल थे। चेकिंग के दौरान संबंध...