हाथरस, नवम्बर 26 -- जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के साथ जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की। संबंधित विभागीय अधिकारियों को यातायात के नियमों का अनुपालन कराने एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित किये जाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जनपद में बढ़ते यातायात दबाव, सड़क सुरक्षा उपायों, दुर्घटना-निवारण रणनीतियों और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने हेतु निर्देश दिए। उन्होंने दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्रों को चिन्हित करते हुए कार्यवाही करने के साथ सड़क पर रात्रि के समय समुचित प्रकाश की उचित व्यवस्था करने, तेज गति से वाहनों के संचालन पर रोक लगाने के दृष्टिगत सीसीटीवी कैमरों से निगरानी करने के निर्देश दिए। अवैध तरीके से डम्परों के संचालन के विरूद्ध कार्यवाही करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.