बदायूं, नवम्बर 25 -- वजीरगंज। नगर के नाले गंदगी से अटे पड़े है। अधिकारी भले ही नालों की सफाई का दावा कर रहे हैं लेकिन नगर में आंबेड़कर पार्क के पास स्थित नाला कई दिनों से पूरी तरह चोक पड़ा हुआ है। जिसके कारण आसपास के क्षेत्र में गंदगी, बदबू और मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि नगर पंचायत प्रशासन बार-बार शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। कस्बा के अधिकतर नालों में पॉलीथिन, कूड़ा करकट समेत अन्य प्रकार की गंदगी बजबजा रही है। नगरवासियों का कहना है कि नाले गंदा पानी कचरा जमा होने से दुर्गंध उठती है, जिससे लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। दुकानदारों ने बताया कि बदबू के कारण ग्राहकों का आना कम हो गया है। गंदगी के चलते हर कोई परेशान चल रहा है। इधर ईओ डॉ. राजेश कुमार का कहना है कि अभियान चलाकर नालों की...