हाथरस, फरवरी 14 -- अभियान चलाकर शिवालयों के आस-पास कराई जाएगी साफ-सफाई -(A) तैयारी: अभियान चलाकर शिवालयों के आस-पास कराई जाएगी साफ-सफाई महाशिवरात्रि पर्व को लेकर नगर पालिका प्रशासन ने की तैयारी। हाथरस। रविवार को मनाए जाने वाले महाशिवरात्रि पर्व को लेकर नगर पालिका प्रशासन ने तैयारी कर ली है। इसके लिए शहर के प्रमुख शिवालयों से लेकर हर छोटे-बड़े शिव मंदिर, आस-पास और मंदिरों को जाने वाले मार्गों पर विशेष अभियान चलाकर साफ-सफाई कराई जाएगी। रविवार को समूचे जिले में आस्था और श्रद्धा के साथ महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर जिले में खासा उत्साह और उमंग दिखाई दे रही है। हर कोई बस भगवान शिव की भक्ति के रंग में डूबा नजर आ रहा है। बम-बम भोले का जयघोष करते हुए जिले से गंगाघाटों से कांवड़ में गंगा जल लेकर कांवड़ियों की टोली अपन...