चंदौली, जून 13 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। सड़क, कार, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर उत्पात मचा रहे और नशे के हाल में गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ बुधवार की देर रात तक पुलिस ने अभियान चलाया। इस दौरान 13 शराबियों के खिलाफ कारवाई की। इस दौरान पुलिस ने लोगों से अपील की कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब न पीएं। साथ ही शराब का सेवन खुद के लिए और दूसरे के लिये भी खतरनाक साबित हो सकता है। अभियान के दौरान पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर खुले में शराब पीने, रंगबाजी, जुआ खेलने, स्टंट दिखाने, छेड़खानी करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई की है। एसपी आदित्य लांग्हे ने चेताया कि एक बार से अधिक पकड़े जाने पर डिफॉल्टर्स का लाइसेंस भी निरस्त करवाने की कार्रवाई की जाएगी। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे संवेदनशील जगह चिह्नित कर पुलिस अभियान चला रही है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.