बस्ती, सितम्बर 7 -- बस्ती, निज संवाददाता। डीएम रवीश गुप्ता ने बताया है कि शासन की मंशा के अनुसार जिले में आठ और नौ सितम्बर को 'समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश 2047 अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से जनपदवासियों को जागरूक किया जायेगा। जनजागरूकता के लिए विभिन्न लक्षित समूहों छात्र, शिक्षक, व्यवसायी, उद्यमी, कृषक, स्वयं सेवी संगठन, श्रमिक संगठन, मीडिया, आम जनमानस इत्यादि के साथ पिछले 8 वर्षों में प्रदेश की विकास यात्रा के संबंध में जानकारी दी जाएगी। उन्होने निर्देश दिया है कि समस्त कार्यक्रम जनपद के नोडल अधिकारी मुख्य विकास अधिकारी के विशेष देखरेख में होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...