मेरठ, दिसम्बर 10 -- सरधना। मंगलवार को डेमोक्रेटिक फोरम उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष रफीकुज्जमा खान सरधना पहुंचे। जहां उन्होंने एसआईआर प्रक्रिया को लेकर जागरुकता अभियान चलाया। साथ ही इस प्रक्रिया में सहयोग करने वाले लोगों को बधाई दी। मोहल्ला कमरानवाबान स्थित जमाअत इस्लामी हिन्द के जिलाध्यक्ष मुदस्सिर राणा के आवास पर उन्होंने पत्रकार वार्ता की। इसमें उन्होंने प्रदेश और देश की वर्तमान परिस्थितियों पर विस्तृत रूप से चर्चा की। रफीकुञ्जमा खान ने कहा कि उत्तर प्रदेश डेमोक्रेटिक फोरम का गठन इसी उद्देश्य से किया गया है कि राज्य में लोकतांत्रिक माहौल को मजबूत किया जा सके और आम नागरिकों के अधिकारों की रक्षा हो सके। उन्होंने फोरम के मुख्य उद्देश्यों और कार्यक्रमों की सूची भी जारी की। उन्होंने एसआईआर के प्रति लोगों को जागरुक करते हुए कहा कि यह अभिया...