सिमडेगा, जून 6 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। छोटानागपुर कल्याण निकेतन, बाल कल्याण समिति, चाइल्ड हेल्पलाइन और सिमडेगा पुलिस की संयुक्त टीम ने गुरुवार की रात अभियान चलाकल बाल विवाह पर रोक लगाई।साथ ही नाबालिग का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। छोटानागपुर कल्याण निकेतन की सचिव प्रियंका सिंहा ने बताया कि गुरुवार की रात करीब 9:30 बजे गरजा पंचायत के एक गांव में बाल विवाह होने की सूचना मिली। इसके बाद उन्होंने डीसी कंचन सिंह और बीडीओ समीर रानियर खलखो से दूरभाष में बात कर मामले की जानकारी दी। इसके बाद डीसी ने तत्परता दिखाते हुए बीडीओ के माध्यम से थाना को सूचित कराई। इसके बाद टीम ने देर रात 12:00 बजे गांव में पहुंची। टीम ने देखा कि विवाह स्थल पर लोगों की भीड़ जमा थी। साथ ही हल्दी और बारात की तैयारी चल रही थी। पुलिस बल को देखकर शादी घर में हड़कंप मच गया। इसके ब...