आजमगढ़, जनवरी 7 -- आजमगढ़, संवाददाता। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की ओर से बुधवार को यातायात नियमों की जानकारी देने के लिए अभियान चलाया गया। इस दौरान ई-रिक्शा,आटो रिक्शा चालकों को पंफलेट वितरित कर यातायात नियमों की जानकारी दी गई। वहीं, गन्ना ढोने वाले 43 ट्रैक्टर और ट्रक में रिफ्लेक्टर लगाया गया। यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहनों पर 1.10 लाख रुपये का परिवहन विभाग की तरफ से जुर्माना लगाया गया। परिव्हन विभाग और यातायात पुलिस द्वारा भंवरनाथ चौराहा, बलरामपुर चौराहा, जुनैदगंज और बैठोली तिराहे पर ई-रिक्शा और आटो रिक्शा चालकों को जागरूक करते हुए पंफलेट वितरण किया गया। यातायात नियमों की जानकारी दी गई। एआरटीओ प्रवर्तन अतुल कुमार यादव ने बताया कि गाड़ी चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करें। वाहन चलाते...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.