एटा, फरवरी 21 -- अलीगढ़ मंडल आयुक्त संगीता सिंह ने शनिवार को तहसील सदर, कलक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने राजस्व अभिलेखागार, भूलेख अनुभाग, संयुक्त कार्यालय, एसडीएम न्यायालय, एडीएम न्यायालय, नज़ारत, स्थानीय निकाय अनुभाग, शस्त्र अनुभाग, संयुक्त कार्यालय का अवलोकन किया। अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव एवं कार्यों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने कहा कि राजस्व न्यायालयों में लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण से आमजन को त्वरित न्याय उपलब्ध कराया जाए। शस्त्र लाइसेंस के निरस्तीकरण की आख्या रजिस्टर में अवश्य अंकित की जाए। गन शॉप की नियमित रूप से चेकिंग कराई जाए। राजस्व अभिलेखागार के प्रतिलिपिक अभिलेखों को ध्यानपूर्वक निरीक्षण करने के उपरांत ही सत्यापित करें। निरीक्षण में एसएसपी श्याम नारायण सिंह, सीडीओ डॉ. नागें...