मैनपुरी, अगस्त 26 -- ब्लॉक सुल्तानगंज के ग्राम भवानी नगर में मासिक धर्म स्वच्छता व जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें गांव की महिलाओं व बालिकाओं ने बड़ी संख्य में प्रतिभाग किया। जागरूक कर सेनेटरी नेपकिन वितरित किए गए। मंगलवार को यूनिचार्म कंपनी व वंशम लाइफ फाउंडेशन द्वारा गांव-गांव मासिक धर्म में स्वच्छता बरतने के लिए अभियान चुप्पी तोड़ो खुलकर बोलो शुरू किया गया। कार्यक्रम अध्यक्ष प्रभा देवी ने महिलाओं व बालिकाओं को बताया कि मासिक धर्म एक प्राकृतिक प्रक्रिया है। इससे जुड़ी किसी भी समस्या पर खुलकर बात करनी चाहिए। आमतौर पर महिलाओं द्वारा इसे छुपाया जाता है और उन्हें व उनकी बेटियों को बाद में बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा गांव-गांव जाकर महिलाओं को जागरूक कर सेनेटरी नेपकिन का वितरण किया ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.