मऊ, जून 30 -- सूरजपुर। दोहरीघाट विकासखंड क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रसूलपुर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत रविवार को भाजपाजनों ने पौधरोपण किया। साथ ही पौधों का संरक्षण करने का भी संकल्प लिया। लोगों को जागरुक करते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने के लिए प्रेरित किया। भाजपा जिला महामंत्री अनुसूचित मोर्चा मनोज मेघवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री एवं भाजपा अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को समझते हैं। इसलिए एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाया गया है। जिससे गांव-गांव तक पर्यावरण के प्रति हम अपनी जिम्मेदारी निभा सकें। कहा कि आधुनिक जीवन और जीवन शैली में बदलाव को पेड़ों की मदद से बेहतर किया जा सकता है। आंवला, पीपल, बरगद, अर्जुन समेत अन्य औषधीय पेड़ लगाए गए हैं। जिसका लाभ आने वाले समय में पर्यावरण और समाज को मिलेगा। एक पेड़ मां के नाम पर स्थापित किए जा...