चंदौली, नवम्बर 24 -- चंदौली, संवाददाता। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत जिले में 25 नवंबर से 25 दिसंबर 2025 तक आयुष्मान कार्ड कैंप का अभियान चलाया जाना है। इसके लिए मुख्य सचिव ने फरमान जारी किया है। ताकि लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा सके। साथ ही उन्हें आयुष्मान की सुविधा मिल सके। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के निर्देश के क्रम में जिले में सभी विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए कैंप जन सेवा केंद्र या पंचायत भवन पर लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। इसमें आशा की ओर से सहयोग प्रदान किया जाएगा। सीएमओ डॉ. वाई के राय ने कहा कि आशाएं लाभार्थियों को लेकर जन सेवा केंद्र अथवा पंचायत भवन पर जाएंगी। ताकि सभी के कार्ड बनाए जाएं। कार्ड बनाए जाने के लिए लाभार्थी राशन कार्ड एवं आधार कार्ड के साथ जन सेवा केंद्र पंचायत भवन पर जाकर ...