कानपुर, फरवरी 13 -- कानपुर, प्रमुख संवादाता। आधार नामांकन और अपडेट से जुड़े लंबित प्रकरणों पर डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने सख्त रुख अपनाया है। गुरुवार देर शाम जिला स्तरीय आधार मॉनिटरिंग समिति (डीएलएएमसी) की बैठक में स्पष्ट निर्देश दिया कि 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी आधार आवेदन अधिकतम 45 दिनों के भीतर निस्तारित किए जाएं। साथ ही 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का आधार नामांकन अभियान चलाकर जल्द बनाएं। सरसैय्याघाट स्थित नवीन सभागार में बैठक में 5 से 7 वर्ष आयु वर्ग (एमबीयू-1) और 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग (एमबीयू-2) के लंबित मामलों की समीक्षा की गई। डीएम ने कहा कि 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का आधार नामांकन अभियान चलाकर पूरा करें। उन्होंने कहा कि अप्रैल से नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने वाला है। प्रवेश के समय आधार की आवश्यकता होगी। इसलिए बाल आधार स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.