कौशाम्बी, मार्च 24 -- भाजपा द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर उपलब्धियों का उत्सव अभियान 24 मार्च से 14 अप्रैल तक चलाया जाएगा। इस अभियान में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन होगा। यह अभियान प्रदेश कार्यशाला में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी एवं प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह द्वारा कार्य योजना के अनुसार पूर्ण करना है। यह बातें पार्टी कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से कहा। उन्होंने कहा कि छह अप्रैल को पार्टी स्थापना दिवस पर प्रत्येक बूथ पर बैठक कर सरकार की आठ वर्ष की उपलब्धियों पर चर्चा की जाएगी। इतना ही नहीं कार्यकर्ताओं के घर पर झंडा लगाया जाएगा। इसके बाद संपर्क कार्यक्रम द्वितीय चरण में सात, आठ व नौ अप्रैल को वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं को आवंटित शक्ति केंद्र/गांव...