सहारनपुर, फरवरी 10 -- विद्युत विभाग द्वारा बिल बकायादार उपभोक्ताओं और विद्युत चोरी करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई की। टीम ने कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्र में पुलिस एवं पीएसी बल के साथ बकायादारों के कनेक्शन काटते हुए कई लोगों के खिलाफ मुकदमा भी पंजीकृत कराया गया। विभाग द्वारा की जा रही कार्यवाही से ग्रामीणों में हड़कंप मचा। मंगलवार को अधिशासी अभियंता भीष्म कुमार के निर्देशन में एसडीओ बृज मोहन तथा जेई जितेन्द्र कुमार भटनागर ने विद्युत कर्मचारियों तथा पुलिस बल के साथ नगर के मोहल्ला शहरी दरवाजा क़स्साबान, फूल कालोनी, इमाम बाडा ईदगाह रोड आदि मोहल्लों में विद्युत बकायादार उपभोक्ताओं एवं विधुत चोरों को रोकने के लिए संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। अचानक हुई विद्युत विभाग की छापेमारी से विद्युत उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया। छापेमारी के...