सहारनपुर, अक्टूबर 10 -- जिले में डीआईजी अभिषेक सिंह के निर्देश पर चोरी के वाहन बरामद करने को लेकर 10 दिन का विशेष अभियान चलाया गया। इसके तहत जिले के 21 थानों की पुलिस टीमों ने अपने-अपने क्षेत्र में चोरी के 21 वाहन बरामद किए। इसी कड़ी में अभियान से पूर्व में भी पुलिस 187 वाहन बरामद कर चुकी है। इसी तरह पुलिस ने कुल 208 वाहन बरामद कर उनके स्वामियों को सौंप दिया। अभियान के तहत कई चोरों को भी पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वाहन स्वामियों ने पुलिस का आभार जताया है। डीआईजी अभिषेक सिंह के निर्देश पर सहारनपुर में एक से 10 अक्तूबर चोरी के वाहन बरामद करने को विशेष अभियान चला गया। डीआईजी ने जनपद के सभी थाना प्रभारियों को वाहन बरामद करने का टॉस्क दिया। इसके तहत जिले के 21 थानों की पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्रों से चोरी हुए 21 वाहन बरामद किए। इसके पश्च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.