कन्नौज, फरवरी 20 -- छिबरामऊ, संवाददाता। डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के निर्देशानुसार अभियान चलाकर निराश्रित गोवंश पकड़कर गोशाला भिजवाए गए। उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ.नेम कुमार ने बताया अभियान का उद्देश्य सड़कों एवं सार्वजनिक स्थलों पर विचरण कर रहे निराश्रित गोवंशों को सुरक्षित आश्रय स्थलों तक पहुंचाकर आम जनमानस की सुविधा सुनिश्चित करना तथा किसानों की फसलों को होने वाली क्षति से बचाना है। अभियान के अंतर्गत नगर पालिका के कैटल कैचर से तहसील छिबरामऊ में 4 निराश्रित गोवंशों को पकड़कर कान्हा गोशाला सिकंदरपुर भेजा गया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ.सरदूल सिंह ने बताया कि जनपद में निराश्रित गोवंशों की समस्या के स्थायी समाधान हेतु यह विशेष अभियान आगामी 15 दिनों तक निरंतर चलाया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं नगर निकायों को निर्देशित किया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.