महोबा, जून 14 -- महोबा, संवाददाता। पॉलीथिन के खिलाफ नगर पालिका के द्वारा चलाए गए अभियान में दुकानों में जांच की गई। सिंगल यूज प्लास्टिक पर शिकंजा कसने के लिए चलाए गए अभियान में प्रतिबंधित पॉलीथिन को जब्त करते हुए जुर्माना वसूला गया है। शहर में पॉलीथिन की ब्रिकी की शिकायतों पर शुक्रवार को नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी अवधेश कुमार के निर्देश पर चलाए गए अभियान में बाजार में किराना दुकानों में पॉलीथिन की जांच की गई। आल्हा चौक, फल मंडी, गुलाब पैलेस आदि में चलाए गए अभियान में दुकानों से पॉलीथिन जब्त की गई। कार्यक्रम प्रबंधक स्वच्छ भारत मिशन नगरीय सौरभ सिंह के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। स्ट्रीट वैंडरों से प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त कर दोबारा प्रयोग न करने की हिदायद दी गई जबकि किराना दुकानों पर जुर्माना ठोंका गया है। पालिका ने साढ़े छह हजार का जुर...