आगरा, मई 3 -- नगर के तमाम स्थानों पर राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक संगठनों द्वारा अपने प्रचार के लिए होर्डिंग आदि लगा लिये हैं। इनको लगाने के लिए नगर निगम प्रशासन से अनुमति भी नहीं ली गई है। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के निर्देश पर शनिवार को मदिया कटरा, आवास विकास सेंट्रल पार्क, पश्चिम पुरी, शास्त्रीपुरम, सिकंदरा फ्लाई ओवर पर अवैध रूप से लगाए गए करीब चार दर्जन से अधिक होर्डिंग्स, पाइप पोल, साइन बोर्ड, क्योसक, फ्लैक्स हटा कर जब्त कर लिए गये। जब्त किये गये सभी होडिग्ंस और बोर्ड को नगर निगम के गोदाम में जमा करा दिया गया है। संपत्ति प्रभारी और सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया कि शहरी सीमा में किसी भी प्रकार का होर्डिंग बैनर लगाये जाने से पूर्व नगर निगम की अनुमति आवश्यक है। बिना परमीशन किसी भी प्रकार का प्रचार प्रसार अवैध है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.