बहराइच, फरवरी 4 -- बहराइच, संवाददाता। राष्ट्रीय साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत बुधवार को श्री मानस इंटर कॉलेज, विशुनपुर दरगाह शरीफ में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय के लगभग 150-200 छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों को मोबाइल फोन एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं। सोशल मीडिया आई-डी पर टू-स्टेप वेरिफिकेशन लागू करने, मोबाइल में इंस्टॉल महत्वपूर्ण एप्लीकेशनों में मजबूत एवं कठिन पासवर्ड प्रयोग करने, मोबाइल पर प्राप्त होने वाले संदिग्ध लिंक, एपीके फाइल्स एवं अज्ञात कॉल/मैसेज से सतर्क रहने तथा विभिन्न प्रकार के साइबर फ्रॉड से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया। किसी भी प्रकार के साइबर अपराध या ऑनलाइन धोखाधड़ी की स्थिति में त्वरित कार्रवाई हेतु नेशनल क्राइम रिप...