अल्मोड़ा, जुलाई 17 -- रानीखेत। जवाहर नवोदय विद्यालय ताड़ीखेत के छात्र छात्राओं ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। चुनाव में अधिक से अधिक लोग मत का प्रयोग करने की अपील की गई। अभियान के तहत देवलीखेत, सोनी और आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में रैली निकाली गई और जनसंपर्क किया गया। पहले मतदान, फिर जलपान, एक वोट, एक जिम्मेदारी जैसे नारे लगाकर छात्रों ने ग्रामीणों से संपर्क कर उन्हें मतदान के लिए प्रेरित किया। देवलीखेत, सोनी, तिमला डिग्गी जैसे मुख्य चौराहों पर तमाम कार्यक्रम चले।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.