गाज़ियाबाद, अप्रैल 11 -- गाजियाबाद। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत विभाग मृदा स्वास्थ्य उर्वरता अभियान चलाकर किसानों की भूमि के नमूने लेगा। प्रत्येक गांव से 100 किसानों की भूमि के नमूने लिए जाएंगे। अभियान की शुरुआत 21 अप्रैल से होगी जो पांच मई तक चलेगा। विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारी नमूने इकट्ठा करने का काम करेंगे, साथ ही उनको प्रयोगशाला भेजेंगे। प्रयोगशाला से आई रिपोर्ट के अनुसार किसानों का मृदा हेल्थ कार्ड बनाया जाएगा, जिसमें किसान की भूमि की सारी जानकारियां अंकित होंगी। जैसे किसान की भूमि में किस पोषक तत्व की कमी है। उसको किस फसल को किस सीजन में बोना चाहिए। अभियान के तहत 70 प्रतिशत खरीफ की फसल और 30 प्रतिशत रबी की फसल के नमूने इकट्ठा किए जाने हैं। कृषि उपनिदेशक राम जतन मिश्र ने बताया कि बहुत बार किसान जानकारी के अभाव में अपनी भूमि में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.