बस्ती, जनवरी 21 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले में आरटीओ विभाग ने मंगलवार को सड़क सुरक्षा माह के तहत ई-रिक्शा चालकों पर सख्ती करने से हड़कंप मच गया। इस कार्रवाई से ई-रिक्शा वाहन चालक आरटीओ को देख वाहन लेकर भागते नजर आए। आरटीओ पवर्तन सुरेश कुमार मौर्य ने बताया कि शासन स्तर से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाये जाने के निर्देश दिये गये है। जिसमें 20 जनवरी को परिवहन विभाग ने जनपद में संचालित ई-रिक्शा के वाहन स्वामियों से अपील किया, कि वे अपने वाहनों को नाबालिगों से संचालित न कराएं और अपने वाहनों के प्रपत्रों को वैध कराने के बाद ही वाहन को संचालन करें। उन्होंने बताया कि ई-रिक्शा वाहनों के विरूद्ध जनपद के विभिन्न स्थानों जैसे- मुंडेरवा रोड, बड़ेबन, रोडवेज बस स्टैण्ड, जिला अस्पताल चौराहा व कम्पनी बाग चौराहे पर प्रवर्तन की कार्रवाई की गई। जिसमें छह ई...