मोतिहारी, दिसम्बर 15 -- बनकटवा। पल्स पोलियो अभियान को शत प्रतिशत सफल बनाने के लिए सोमवार को चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर आशुतोष कुमार के नेतृत्व में विद्यालय के बच्चों ने प्रभात फेरी निकली । इस अभियान में उ. म. विद्यालय बनकटवा कन्या के बच्चों ने भाग लिया। बच्चों ने दो बूंद दवा पोलियो हवा का नारा लगाते हुए अस्पताल परिसर से प्रखंड कार्यालय होते हुए विद्यालय में पहुंच कर प्रभात फेरी को समाप्त किया। डॉक्टर आशुतोष कुमार ने लोगो से अपील किया कि पोलियो उन्मूलन के लिए पांच वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो खुराक देना अत्यंत आवश्यक है।जिससे क्षेत्र को पूर्णतः पोलियो मुक्त बनाया जा सके। यह अभियान 16 से 21 दिसंबर तक चलेगा। इस अभियान में यूनिसेफ के बीएमसी मुनेंद्र कुमार, एचएम प्रियंका कुमारी, शिक्षक प्रभु प्रसाद, पंकज कुमार, पुष्पा कुमारी, अजित कुमार ...