बलरामपुर, जनवरी 13 -- बलरामपुर, संवाददाता। सड़क सुरक्षा अभियान को लेकर सहायक संभागीय परिवहन विभाग की ओर से मंलवार को रेटो रिफलेक्टिव टेप अभियान चलाया गया। इसी के साथ ही विभाग की ओर से 40 वाहनों का चालान किया गया। विभाग की ओर से वाहन चालकों को सड़क नियमों के प्रति जागरूक किया गया। एआरटीओ बृजेश यादव ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जिले के विभन्न मार्गों पर जागरूकता अभियान चलाया गया। वाहनों पर रेट्रो रिफलेक्टिव टेप न पाए जाने पर 40 वाहनों का विभाग की ओर से चालान किया गया है। इसी के साथ ही सुगर मिल उतरौल परिसर में गन्ना ढुलाई में लगे वाहनों के चालकों को स्पीड लिमिट पर वाहन चलाने के लिए निर्देशित किया गया। कोहरा होने की स्थित में वाहन को सुरक्षित स्थान पर खड़ा करने के लिए जागरूक किया गया। नशे का सेवन करके वाहन न चलाने के लिए चालकों...