एटा, अप्रैल 16 -- पुलिस उपमहानिरीक्षक अलीगढ़ के आदेश पर बुधवार को बाल भिक्षावृत्ति, भिक्षुकों की रोकथाम को अभियान चलाया गया। एएचटीयू के निकट पर्यवेक्षण में चाइल्ड हेल्प लाइन टीम के साथ मिलकर ऋषि मार्केट चौराहा, शिकोहावाद चौराहा, अलीगंज चौराहा, गंजडुडवारा रोड परे चेकिंग की गई है। चेकिंग के दौरान कोई भी भिक्षुक पुरुष, महिला एवं बच्चें भिक्षावृत्ति करता नहीं पाया गया। एएचटीयू प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि भिक्षावृति, भिक्षुओं को रोकने के लिए अभियान चलाया गया। शहर में कई जगहों पर गए। कोई भी भिक्षा मांगते नहीं मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.