रुद्रपुर, फरवरी 5 -- रुद्रपुर। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत जिले में 20 फरवरी तक समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि 9 फरवरी को विकासखंड खटीमा अंतर्गत सनातन धर्मशाला, 10 को सितारगंज के बन्नाखेड़ा स्थित शिव मंदिर के पास प्रांगण, 11 को नगर पंचायत परिसर नानकमत्ता, 13 को गदरपुर के वार्ड संख्या-3 पार्किंग परिसर, 16 को जसपुर नगर पंचायत स्थित मंगल बाजार के बारातघर, 17 को काशीपुर नगर निगम परिसर, 18 को बाजपुर के चीनी मिल परिसर और 20 फरवरी को नगर निगम रुद्रपुर में शिविर आयोजित किया जाएगा। डीएम ने लोगों से शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...