मोतिहारी, दिसम्बर 13 -- मोतिहारी। चंद्रहिया स्थित भाजपा जिला कार्यालय में शनिवार को मोतिहारी विधानसभा के सभी मंडल प्रभारियों व संयोजकों की बैठक हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पवन राज ने की। इस अवसर पर आत्मनिर्भर भारत अभियान की समीक्षा की गई। इस दौरान सांसद सह पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा कि रविवार व सोमवार को जिला में आत्मनिर्भर भारत अभियान को मंडल स्तर पर सार्वजनिक स्थानों और बाजारों में स्टॉल लगा कर स्वदेशी का संकल्प पत्र भरवाने पर चर्चा हुई। सांसद श्री सिंह ने कहा कि 16 से 29 दिसंबर तक विशेष अभियान चला कर प्रति विधानसभा सौ बूथों के माध्यम से हर घर संपर्क कर आत्मनिर्भर भारत का साहित्य वितरण किया जाएगा। साथ ही स्वदेशी का संकल्प-पत्र भरवाना और हर घर स्वदेशी-घर घर स्वदेशी का स्टिकर लगाया जाएगा। साथ ही स्थानी...