सिमडेगा, जनवरी 30 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर डीसी कंचन सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मौके पर राष्ट्रीय कुष्ठ दिवस को लेकर शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में डीसी ने कहा कि कुष्ठ रोग माइको वैक्टीरियम लेप्री से होता है। यह रोग ज्यादातर तंत्रिकाओं एवं त्वचा प्रभावित करती है। उन्होंने कहा कि कुष्ठ रोग के कारण त्वचा पर दाग भी अवधि कुछ माह से कुछ वर्ष तक होती है। जन्म से निकला हुआ दाग कुष्ठ रोग नहीं होता। उन्होंने अभियान की सफलता के लिए व्यापक प्रचार प्रसार करने की बात कही। कार्यक्रम में सीएस डॉ सुंदर मोहन सामाद ने कहा कि कुष्ठ रोग दो प्रकार का होता है जिसमें एक को एमबी और दूसरे को पीबी कहा जाता है। उन्होंने बताया कि एमबी का इलाज बारह मह...