सीतामढ़ी, फरवरी 8 -- सीतामढ़ी। जिले के उन किसानों के लिए राहत भरी खबर है। जो अब तक फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनवाने से वंचित रह गए थे। कृषि विभाग ने फार्मर रजिस्ट्री आईडी एवं ई-केवाईसी महाअभियान की अवधि को बढ़ाकर 11 फरवरी तक कर दिया है। अभियान की समय-सीमा बढ़ने से हजारों किसानों को इसका सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। जिला कृषि पदाधिकारी शांतनु कुमार ने बताया कि महाअभियान की तिथि बढ़ाने का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक किसानों को फार्मर रजिस्ट्री से जोड़ना है। जिससे वे सरकार की विभिन्न किसान हितैषी योजनाओं का लाभ समय पर प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि जिन किसानों का फार्मर रजिस्ट्री आईडी या ई-केवाईसी किसी कारणवश अब तक नहीं हो सका है। वे निर्धारित तिथि तक अपने नजदीकी पंचायत शिविर में जाकर यह कार्य पूरा करा सकते हैं। अभियान को सफल बनाने के लिए जिले की स...