संतकबीरनगर, सितम्बर 6 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश अभियान को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी आलोक कुमार ने सभी विभागों के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि इस अभियान को प्रधानमंत्री की एक दूरदर्शी पहल विकसित भारत 2047 के द्वारा भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र के रूप मे स्थापित करने के उद्देश्य से शुरू किया जा रहा है। इसे समावेशी विकास, तकनीकी नवाचार और सतत प्रगति के मिशन पर आधारित किया गया है। उन्होंने बताया कि विकसित भारत 2047 की अवधारणा को साकार करने के लिए मुख्यमंत्री ने प्रदेश को वर्ष 2047 तक एक विकसित राज्य बनाने का संकल्प लिया है। इस मिशन में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए एक प्रबुद्ध, समान और वैश्विक स्तर पर सम्मानित राज्य का निर्माण किय...