बदायूं, अप्रैल 22 -- निकायों में सड़कों से लेकर कालोनियों और बाजारों तक होर्डिंग से सजे हुए थे जिनके खिलाफ डीएम ने अभियान शुरू करा दिया। प्रचार के नाम पर चल रहे टैक्स चोरी के खेल पर शिकंजा कसा है साथ ही आंधी के दौरान कोई घटना न हो। इसलिए सड़कों और चौराहों, दीवारों से होर्डिंग बैनर हटवाये जा रहे हैं। यहां तक कि यूनिकपोल भी हटाकर जब्त किये जा रहे हैं। दूसरे दिन जिले में लगातार अभियान चला तो हड़कंप मच गया। सोमवार को नवागत डीएम अवनीश कुमार राय के आदेश पर निकायों में होर्डिंग-बैनर, यूनिकपोल हटाओ अभियान जारी रहा। बदायूं नगर पालिका सहित जनपद के 19 नगर पालिका व नगर पंचायतों में अभियान चलाया गया। गुलड़िया और दहगवां नगर पंचायत में जरूर दूसरे दिन अभियान नहीं चला है। बाकी सभी 19 निकायों में अभियान चलाकर होर्डिंग, बैनर, यूनिकपोल को हटाया जा रहा है और ...