आरा, नवम्बर 27 -- -सपना सिनेमा मोड़ से दुर्गा मंदिर होते हुए बड़ी मठिया होते हुए बाबू बाजार तक चला अभियान -आज नवादा थाना से पंचमुखी हनुमान मंदिर होते हुए एसपी आवास तक हटाया जायेगा कब्जi आरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ अभियान के तीसरे दिन गुरुवार को शहर के सपना सिनेमा मोड़ से दुर्गा मंदिर होते हुए बड़ी मठिया होते हुए बाबू बाजार तक अभियान चलाया गया। नगर निगम क्षेत्र में मुख्य सड़कों व नाले पर अवैध कब्जा जमाने वालों के खिलाफ निगम का बुलडोजर चला। इससे अफरा-तफरी का माहौल हो गया। नगर निगम के अधिकारी, कर्मी, बुलडोजर, पुलिस बल व मजिस्ट्रेट के पहुंचते ही अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मच गया। अवैध कब्जा जमाने वाले सामानों को इधर-उधर करने लगे। इसके बाद नगर निगम की ओर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गयी। सड़क किनारे अवैध ...