आरा, दिसम्बर 5 -- इंट्रो : नगर निकाय और ग्रामीण इलाकों में प्रशासन की ओर से लगातार अभियान चलाकर अवैध कब्जा जमाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। बुलडोजर चलाकर झुग्गी-झोपड़ी, सड़क किनारे लगने वाली दुकानें, ठेला और गुमटियों को हटाया जा रहा है। इसके अलावा सड़क और नाले पर कब्जा करने वालों के खिलाफ बुलडोजर चल रहा है। साथ ही दुबारा कब्जा जमाने वाले के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए धावा दल का गठन किया गया है। आरा और कोईलवर में शुक्रवार को दुबारा कब्जा जमाने वालों के खिलाफ बुलडोजर चला। आरा नगर निगम क्षेत्र में धावा दल ने ढाया अवैध कब्जा -आरण्य देवी मार्ग में कई जगहों पर चला बुलडोजर -जिला प्रशासन की ओर से धावा दल का हुआ है गठन आरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर निगम क्षेत्र में जिला प्रशासन की ओर से गठित धावा दल ने शुक्रवार से अवैध कब्जाधारियों के...