पटना, मई 30 -- राज्यभर में 26 से 30 मई के बीच चले विशेष अभियान में 18 लाख आयुष्मान कार्ड बने। इनमें करीब 50 हजार कार्ड 70 साल से अधिक उम्र के लोगों के बने हैं। बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी शशांक शेखर ने कहा कि विशेष अभियान समाप्त हुआ है, पर आयुष्मान कार्ड निरंतर बनता रहेगा। उन्होंने कहा कि बिहार में अब तीन करोड़ 92 लाख 28 हजार लोगों का आयुष्मान कार्ड बना गया है। जिलों को निर्देश है कि अगले एक सप्ताह में यह संख्या चार करोड़ तक पहुंचानी है। वहीं, 70 साल से अधिक उम्र के एक लाख 62 हजार 16 हजार लोगों का वय वंदना कार्ड बन गए हैं। साथ ही आशा कार्यकर्ताओं, जीविका दीदियों, पंचायत के कार्यपालक सहायकों को निर्देश है कि लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य जारी रखेंगे। मालूम हो कि राज्य में चले विशेष अभियान में 60 लाख ...