सुल्तानपुर, नवम्बर 5 -- सुलतानपुर। अभियंता संतोष कुमार हत्याकांड में एससी - एसटी कोर्ट में बुधवार को सुनवाई नहीं हो सकी। बचाव पक्ष के वकील सन्तोष पाण्डेय ने बताया कि कोर्ट ने शेष साक्ष्य के लिए 14 नवम्बर को सुनवाई नियत की है। पीड़ित पक्ष के वकील अरविन्द सिंह राजा ने बताया कि गम्भीर मामले में आरोपी अमित कुमार शाह और उसका सहयोगी प्रदीप राम जेल में बन्द हैं। जल निगम ग्रामीण के अधिशाषी अभियंता संतोष कुमार की कोतवाली नगर के विनोबापुरी मोहल्ले में 17 अगस्त 2024 को हत्या कर दी गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.