मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 17 -- मुजफ्फरपुर, वसं। अभियंत्रण सेवा समन्वय समिति, तिरहुत परिक्षेत्र की बुधवार को हुई आमसभा में सत्र 2025-27 के लिए नई कमेटी का निर्वाचन हुआ। पथ निर्माण विभाग, माड़ीपुर परिसर में राज्यस्तरीय केन्द्रीय प्रतिनिधियों की उपस्थिति में निर्वाचन कार्यक्रम संपन्न हुआ। अध्यक्षता समिति के संयोजक ईं. रामस्वार्थ साह ने की, जिसमें संयोजक व अध्यक्ष के अलावा पांच उपाध्यक्ष, 11 कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित हुए। इसके अलावा तीन विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल किए गए। नई कमेटी में ईं. रामस्वार्थ साह को संयोजक व ईं. अजय कुमार को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। ईं.पीताम्बर झा व ईं. तेजनारायण राम को सह संयोजक, ईं. गणेश, ईं. पंकज राजेश, ईं. रवि कुमार, ईं. रागिनी व ईं. प्रियरंजन कुमार को उपाध्यक्ष, ईं. विवेकानन्द शर्मा वरीय सचिव, ईं. आकांक्षा सचिव, ईं...