मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 11 -- मुजफ्फरपुर, वसं : अभियंत्रण सेवा समन्वय समिति, तिरहुत जोन की नई कार्यकारिणी गठित होगी। संयोजक ई. रामस्वार्थ साह ने बताया कि समिति की नई कार्यकारिणी के गठन हेतु सदस्यों की आमसभा 16 दिसंबर की दोपहर 12 बजे पथ निर्माण विभाग माड़ीपुर परिसर में होगी। इसके लिए इस जोन के सभी अभियंत्रण विभागों के सदस्यों को आमंत्रित किया गया है। नई कार्यकारिणी का गठन राज्य स्तर के पूर्व एवं वर्तमान संघ के पदाधिकारियों क्रमश: ई. श्यामनंदन प्रसाद सिंह, ई. आदित्य नारायण झा अनल, ई. राजेश्वर मिश्रा, ई. राकेश कुमार, ई. मनमोहन सिंह, ई. बृजकिशोर यादव की देखरेख में संपन्न होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...