जहानाबाद, फरवरी 3 -- मेहंदिया, निज संवाददाता। राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में आयोजित मेगा जॉब फेयर छात्रों के लिए रोजगार के नए अवसर लेकर आया। इस जॉब फेयर के माध्यम से माह जनवरी मे कुल 51 छात्रों का सफल प्लेसमेंट विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में हुआ, जो संस्थान के लिए एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। इस मेगा जॉब फेयर में चार कंपनियों ने भाग लिया। इंट्रैन्ज़ इनोवेशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 20 छात्रों, हाई टेक नेक्स्ट द्वारा 17 छात्रों, विष्णु टेक्सटाइल द्वारा 10 छात्रों तथा क्वांटम क्यूब टेक्नोसॉफ्ट द्वारा 4 छात्रों का चयन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रणव कुमार ने इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए चयनित छात्रों को बधाई दी और कहा कि संस्थान का उद्देश्य छात्रों को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा के साथ बेहतर रोजगार अवसर प्रदान करना है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.