मधुबनी, दिसम्बर 29 -- मधुबनी। आपदा रोधी एवं पर्यावरण के अनुकूल समाज निर्माण को कृतसंकल्पित तथा विज्ञान एवं तकनीक के विभिन्न पहलुओं को समाज के अन्तिम पंक्ति के लोगों तक पहुंचाने को कटिबद्ध खिरहर गांव निवासी मिथिला प्रसाद चौधरी के पुत्र एवं पथ निर्माण विभाग , बिहार के अधीक्षण अभियंता डा सुनील कुमार चौधरी को "सेवा भाव सम्मान" से नवाजा गया है। यह अवार्ड उन्हे कोरोना काल में उत्कृष्ट समाज सेवा एवं आपदा रोधी तकनीक को समाज के अंतिम पंक्ति के लोगो तक पहुंचाने के लिए अयाची नगर युवा फाउंडेशन, मधुबनी द्वारा प्रदान किया गया है। यह अवार्ड उनके द्वारा कोरोना काल मे कोरोना से पीड़ित अभियंता एवं समाज के अन्य वर्ग के लोगों के प्राण रक्षार्थ सार्थक मदद कर मानवता एवं सामाजिक सरोकार के प्रति अपनी कटिबद्धता की मिशाल पेश करने एवं आपदारोधी समाज निर्माण हेतु कारग...