रांची, मार्च 12 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्य सरकार के पथ निर्माण विभाग अंतर्गत दो प्रमुख शाखा में वरीय अभियंता का पद खाली रहने से कई योजनाओं के डीपीआर की मंजूरी नहीं मिल रही। केंद्रीय निरूपण संगठन (सीडीओ) में मुख्य अभियंता का पद पिछले डेढ़ माह से खाली है। बीते 31 जनवरी को इस पद से एसपी सिंह सेवानिवृत्त हुए थे। उसके बाद से यहां किसी मुख्य अभियंता को पदस्थापना नहीं किया। पद खाली होने से योजनाओं का डीपीआर, डिजाइन बनने से निविदा प्रक्रिया बाधित हो रही है। इसी तरह पथ निर्माण विभाग में अभियंता प्रमुख का पद भी खाली है। अधिकारियों का कहना है कि बजट सत्र के कारण अभी इन पदों पर वरीय अभियंताओं को पदस्थापना नहीं किया जा सका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.