रुद्रपुर, फरवरी 10 -- रुद्रपुर, संवाददाता। पुरानी पेंशन बहाली सहित 27 सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ से जुड़े अभियंताओं ने जिला स्तरीय बैठक आयोजित की। इसमें वक्ताओं ने कहा कि सरकार और शासन द्वारा लगातार आश्वासन दिए जाने के बावजूद अब तक मांगों के समाधान की दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे अभियंताओं में भारी रोष व्याप्त है। घोषित कार्यक्रम के द्वितीय चरण के तहत मंगलवार को सिंचाई खंड परिसर में बैठक आयोजित की गई। वक्ताओं ने 1 अक्तूबर 2005 से लागू अंशदायी पेंशन योजना और 1 अप्रैल 2025 से लागू एकीकृत पेंशन योजना के स्थान पर पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने, समस्त अभियंत्रण विभागों में सहायक अभियंता के वित्तीय अधिकार बढ़ाने, सहायक अभियंताओं को 25 लाख रुपये तक की खुली निविदा और 10 लाख रुपये तक की सीम...