सोनभद्र, दिसम्बर 15 -- अनपरा,संवाददाता। एनटीपीसी विंध्याचल ने लर्निंग एवं डेवलपमेंट इकोसिस्टम को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए शनिवार को आरएलआई में अत्याधुनिक 500 मेगावाट सिम्युलेटर का उद्घाटन किया। 500 मेगावाट सिम्युलेटर प्रौद्योगिकी आधारित प्रशिक्षण, परिचालन उत्कृष्टता तथा सतत विद्युत उत्पादन के लिए अभियंताओं को सुरक्षित एवं नियंत्रित वातावरण में महत्वपूर्ण परिचालन तथा आपातकालीन परिदृश्यों का अभ्यास करने में सक्षम बनाएगा।वाराणसी में आयोजित 56वीं क्षेत्रीय प्रबंधन समिति बैठक (आरएमसीएम) के दौरान इस सिम्युलेटर का उद्घाटन गौतम देव, क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (उत्तर) एवं कार्यकारी निदेशक(पीएम) द्वारा किया गया। उन्होंने इस सुविधा को साकार करने में किए गए सामूहिक प्रयासों की सराहना की और प्रशिक्षुओं को वास्तविक समय का गहन...