सोनभद्र, अप्रैल 21 -- अनपरा,संवाददाता। विद्युत अभियन्ता संघ की नई केन्द्रीय कार्यकारिणी का सोमवार को शपथ ग्रहण हुआ। नयी केन्द्रीय कार्यकारिणी में अध्यक्ष इं संजय सिंह चौहान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष इं प्रभात सिंह तथा महासचिव इं जितेन्द्र सिंह गुर्जर के साथ अन्य पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण के बाद डिस्काम निजीकरण के विरोध में निर्णायक संघर्ष का संकल्प दोहराया। अभियन्ता संघ की सत्र 2025-27 के लिए केन्द्रीय कार्यकारिणी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का यह शपथ ग्रहण कार्यक्रम हाइडिल फील्ड हॉस्टल, 17 राणा प्रताप मार्ग, लखनऊ में संपन्न हुआ। मुख्य चुनाव अधिकारी इं पंकज अग्रवाल ने पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। अध्यक्ष इं0 संजय सिंह चौहान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष इं0 प्रभात सिंह व महासचिव इं0 जितेन्द्र सिंह गुर्जर ने अपने संबोधन में कहा कि पूर्वांचल ....