मधुबनी, जनवरी 25 -- मधुबनी/खजौली, निज प्रतिनिधि। शिक्षा विभाग (प्राथमिक शिक्षा निदेशालय) ने राज्य के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में 31 जनवरी 2026 को अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी (पीटीएम) आयोजित करने का निर्देश दिया है। यह संगोष्ठी "हम और आप मिलकर करेंगे बच्चों का समग्र विकास" थीम पर आयोजित की जाएगी। प्राथमिक शिक्षा निदेशक विक्रम विरकर द्वारा जारी पत्र के अनुसार वार्षिक कैलेंडर के तहत नियमित रूप से पीटीएम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जनवरी माह की संगोष्ठी को बच्चों के शैक्षणिक, सामाजिक और मानसिक विकास से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जाएगा। निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि बच्चों की अधिगम एवं विकास प्रक्रिया में विद्यालय और अभिभावक दोनों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस संगोष्ठी के माध्यम से अभिभावकों को बच्चों के सर्वांगीण विकास में उनकी जिम्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.