अमरोहा, फरवरी 11 -- हसनपुर। नगर के सुनील कुमार इंटरनेशनल एकेडमी में मंगलवार को अभिभावक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं स्वागत गीत के साथ हुआ। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ.सौम्या बनर्जी ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में अभिभावकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। विद्यालय और परिवार के संयुक्त प्रयास से ही विद्यार्थियों का उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित किया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी गई। विद्यालय प्रबंधन की ओर से चयनित अभिभावकों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। अभिभावकों ने सम्मान पाकर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रबंधक गोपाल सक्सेना ने कहा कि कार्यक्रम क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.