कोडरमा, मार्च 26 -- कोडरमा, संवाददाता । जिले के निजी स्कूलों की मनमानी को लेकर अभिभावक संघ का प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को डीसी मेघा भारद्वाज से मिला। इस दौरान निजी स्कूलों की मनमानी और सीबीएसई के गाइडलाइन का पालन करने आदि कई मुद्दों पर चर्चा की गयी। डीसी ने अभिभावक संघ को आश्वासन देते हुए कहा कि निजी स्कूल प्रबंधन की बैठक बुला कर पूरे मामले को देखेंगे। मौके पर संघ अध्यक्ष संजय साजन, सचिव भानू प्रताप सिंह,उपाध्यक्ष सिकंदर कुमार,सह सचिव अंकित कुमार यादव,कोषाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह,संरक्षक नरेंद्र सिंह चंदेल,असीम सरकार, रमेश प्रजापति आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.